मथुरा, मई 18 -- न्याय के देवता और भगवान भास्कर के छाया पुत्र शनिदेव का शनि अमावस्या पर शनिधाम कोकिलावन मे तेलाभिषेक कर विशाल फूल बंगला में विराजमान शनिदेव के दर्शन कराये गये। इस दौरान शनिधाम पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने देश एवं परिवार की खुशहाली की मनोती मांगी। शनिवार को शनि अमावस्या पर कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज एवं उत्तराधिकारी जानकीदास महाराज ने सर्वप्रथम शनिदेव का तेलाभिषेक किया। तत्पश्चात भव्य फूलबंगले में विराजमान शनिदेव के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने देश व परिवार के खुशहाली की मनोती मांगी। शुक्रवार की रात्रि से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से पहुचे लाखों श्रद्धालुओं ने सवा कोसीय परिक्रमा की गयी। यह भी पढ़ें- हिलसा में धूमधाम से मनाया गया श्री शनिदेव जन्मोत्सव समूची परिक्रमा में जय शनिदेव के जयकारे गूंज रहे थे, ज...