सोनभद्र, मार्च 26 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर पुलिस ने क्षेत्र में गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर 8/56 एनडीपीएस एक्ट में जेल रवाना कर दिया। थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि कई दिनों से अवैध मादक पदार्थ बिक्री की शिकायत क्षेत्र में मिल रहा थी। दबिश देने पर चिल्काडांड बस्ती निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता उर्फ गुड्डू के पास से सवा किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...