मऊ, जून 5 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद । नगर के कमालचक वार्ड के समीप नहर पुलिया पर गुरुवार की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हाल में एक दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अवैध गांजा और नगद पैसे से ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी जिसकी तलाशी लेने पर झोला में सवा किलो गांजा, एक स्मार्ट स्पिकर, स्कैनर कोड और बिक्री के कुल 9040 रूपये नगद बरामद हुआ। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय चालान भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।

नगर के कमालचक वार्ड पुलिया के पास गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की देर शाम थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्या हमराही सिपाहियों के साथ रात्रि गश्त पर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे।

अवैध गांजा के साथ गिरफ...