मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में लगे सवा करोड़ से अधिक के जलापूर्ति पाइप और पंप बर्बाद हो गए। इसका कारण नाला निर्माण व गैस पाइपलाइन बिछाने में बुडको, पथ निर्माण विभाग व अन्य महकमों व निजी एजेंसियों की लापरवाही है। संसाधनों की क्षति से निगम को बड़ा नुकसान हुआ और शहरवासी खामियाजा भुगत रहे हैं। कहीं गंदे पानी की आपूर्ति तो कहीं जलापूर्ति बंद होने से पानी का संकट है। हद तो यह कि प्रावधान को ठेंगा दिखा कर धड़ाधड़ सड़क काटी जा रही है। ऐसा लगता है कि किसी को निगम या नियम-कायदे की परवाह ही नहीं है। दरअसल, पूर्व में निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में सड़क काटने से पहले अनुमति लेने और संबंधित शाखा व महकमे के तकनीकी कर्मी की मौजूदगी में ही सड़क काटने का प्रावधान बनाया था। इसका पालन नहीं होने से कई इलाकों ...