अंबेडकर नगर, जनवरी 30 -- परवरभारी में होगा निर्माण, शासन ने दी मंजूरी अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र में आने वाले वीआईपी को ठहरने व जिम्मेदारों के साथ बैठक करने के लिए अकबरपुर तक की दौड़ लगाने से राहत मिलने वाली है। कारण यह कि भीटी ब्लॉक के परवरभारी में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण होगा। एमएलसी हरिओम पांडेय के प्रयास से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। भीटी तहसील मुख्यालय की अकबरपुर से दूरी लगभग 32 किमी है। ऐसे में भीटी तहसील मुख्यालय पर यदि कोई वीआईपी आता था, तो उसे ठहराने के लिए अकबरपुर स्थित सर्किट हाउस का सहारा लेना पड़ता था। इससे जिम्मेदारों के सामने कई प्रकार की समस्या भी खड़ी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए भीटी ब्लॉक क्षेत्र में अत्याधुनिक सर्किट हाउस निर्माण की मांग की जा...