बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में व्यवसायी के घर से सवा करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपित को दबोच लिया है। इस मामले में अब तक कुल नौ बदमाश पकड़े गये हैं। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि कोरबा में छापेमारी कर गुलनी गांव के सोनू कुमार व जोरारपुर गांव के धीरज कुमार को पकड़ा गया। सोने अपने बहनोई के घर छिपा था। उनके पास से चार लाख 72 हजार रुपये, सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट और एक सिक्का बरामद किया गया। इस मामले में कुल 15 आरोपित शामिल थे। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...