बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- व्यवसायी का ड्राइवर रह चुका है पकड़ा गया आरोपित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती मामले में एक आरोपित पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक पांच डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपित नवादा जिला के बागी-बगडीहा गांव निवासी बबलू प्रसाद है। वह पूर्व में कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम कर चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने लाइनर की भूमिका निभायी थी। उसी ने बदमाशों को व्यवसायी के घर के बारे में पूरी जानकारी दी थी। पूछताछ में यह पता चला है कि उसने सरगना अजीत सिंह व एक अन्य सहयोगी के लिए लाइनर का काम किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाईज-सवा करोड़ की डकैती में एक और आरोपित धराया इसके बदले लूट में से हिस्सा देने की बात तय हु...