बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। डीएम ने मंगलवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के बांधा पुरवा व तिंदवारा के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और एमडीएम के मेन्यू को लेकर निर्देश दिए। कक्षाओं में पहुंचकर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कई सवाल किए और आईक्यू भी परखा। डीएम अमित आसेरी मंगलवार को सुबह 11 बजे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बांधा पुरवा पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता देखी। कक्षा पांच की छात्रा से उन्होंने पांच से 20 तक पहाड़े सुने। अंग्रेजी में उनसे नाम, पता और कई सवाल पूछे। बच्चों ने बिना हिचकिचाए उनके सवालों का जवाब दिया तो उन्हें वाहवाही भी मिली। यह भी पढ़ें- आरटीपीएस के मामलों का समयबद्ध व पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें: डीएम डीएम ने अध्यापकों से कहा ...