मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल डाक सेवा पी एंड यू मंडल को-ऑपरेटिव सोसाइटीज लिमिटेड, मुजफ्फरपुर का चुनाव सवालों के घेरे में है। आगामी 3 जून को होनेवाली चुनाव प्रक्रिया पर नीतिगत सवाल खड़े करते हुए इसे नियम के अनुसार कराने की मांग की गई है।सेवानिवृत आरएमएस कर्मचारी सह अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला ने चुनाव अधिकारी सह मुशहरी बीडीओ को पत्र लिखा है। इसकी प्रतिलिपि राज्य चुनाव प्राधिकार, डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त निबंधक सहकारिता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एमडी मुजफ्फरपुर सेंट्रल बैंक प्राधिकार एवं अन्य अधिकारियों को दी गई है। उनसे नियमानुसार एवं पारदर्शी चुनाव कराने का अनुरोध किया गया है।पत्र में बताया गया है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने में कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। यह भी पढ़ें- सोसाइटी चुनाव के लिए प...