नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पेपर लीक को लेकर नंदन नीलेकणि का बड़ा बयान आया है। इंफोसिस के को-फाउंडर ने कहा कि पेपर लीक रोकने का सबसे बड़ा उपाय यही है कि पेपर ही न बनाया जाए। भारत में परीक्षा सुधारों के लिए बनी टास्क फोर्स (एचपीटीएफ) के मुखिया नीलेकणि ने परीक्षा को लेकर कुछ सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर बनाने के बजाए प्रश्नों का एक बड़ा बैंक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम एक पेपर तैयार करते हैं, यह बेचने के लिए तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या का व्यवस्थित तरीके से समाधान किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने इससे निपटने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की बात भी कही।आखिरी समय वाला उपाय इन्फोसिस के सह-संस्थापक ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने का एक तरीका यह है कि पहले से तय प्रश्नपत्र तैयार करने के ब...