बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। गौरीपुर यमुना पुल पर रात्रि में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने सवारी से भरी ईको कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। दुकान संचालक संजीव ने बताया कि ओवरलोड पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर बहालगढ़ जा रही ईको कार में टक्कर मार दी। जिसमें चालक समय 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक जगदीश और यात्री मनीष की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उनके घर भेज दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ...