गंगापार, दिसम्बर 29 -- क्षेत्र के अंधियारी गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक मंसूराबाद की ओर से सवारी भरकर लालगोपालगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने तेज ब्रेक लगा दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा पलट गया। पलटते ही ई-रिक्शा में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए ई-रिक्शा के नीचे दबे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.