आदित्यपुर, मार्च 17 -- गम्हरिया,संवाददाता। बड़ा कांकड़ा पंचायत अंतर्गत छोटा कांकड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह एक टाटा मैजिक सवारी वाहन दीवार से टकरा गया। बताया जाता है कि बाइक को बचाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दीवार से जा टकराया। जिससे चालक वाहन में ही फंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से वाहन का अगला हिस्सा काट कर चालक को बाहर निकाला। उसके बाद उसे एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। मार्डी ने बताया कि घायल चालक की पहचान मंगल के रूप में हुई है, जो घाघी गांव का रहने वाला बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...