चक्रधरपुर, मार्च 24 -- गोईलकेरा । गोइलकेरा में सात नंबर पुलिया के समीप सवारी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गोइलकेरा के ही कायदा ग्राम निवासी अशोक सुरीन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार अशोक अपनी बाइक से सोनुवा से लौट रहा था। इसी दौरान गोइलकेरा-चक्रधरपुर मार्ग एनएच 320 डी में सात नंबर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे सवारी वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से वह सड़क किनारे जा गिरा। उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.