फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- फिरोजाबाद, थाना दक्षिण क्षेत्र में दो ई रिक्शा चालकों में उस वक्त विवाद हो गया, जब एक ई रिक्शा चालक ने दूसरे ई रिक्शा में बैठी सवारियों को उतार कर अपने ई रिक्शे में बैठाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ई रिक्शा चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक एवं उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना दक्षिण के शिवनगर लेबर कॉलोनी निवासी मनोज ई रिक्शा चलाता है। शनिवार को वह जैन मंदिर चौराहा पर सवारी भरने के लिए खड़ा था। बताया जाता है कि ई रिक्शा में कुछ सवारी बैठी थी। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ पर भड़कीं महिलाएं, सरेराह बरसाए ईंट-पत्थर इस दौरान हिमायूंपुर निवासी सूरज अपना ई रिक्शा लेकर पहुंचा तथा मनोज के ई रिक्शा में बैठी सवारियों को अपने ई रक्शा में बैठाने लगा। जब मनोज ने ...