एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। सवारी बैठाते समय अनुबंधित बस के मालिक ने परिचालक पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कानपुर के आदर्श नगर निवासी अरुण अवस्थी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि परिवहन निगम में परिचालक पद पर तैनात है। 12 दिसंबर को बस कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस स्टेंड एटा पहुंचे। बस में सवारी बैठाने लगे। आरोप है कि अनुबंधित बस का मालिक सुदेश उर्फ सुक्का आया और सवारियों को बैठाने के लिए मना करने लगा। पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए बस आगे ले जाने के लिए कहने लगा। पीड़ित ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने पीडित पर हमला कर दिया। जिसमें उनके चोट आई है। आगे से जिले में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसस...