धनबाद, जून 13 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बरटांड़ बस स्टैंड में यात्रियों को बैठाने और बसों की टाइमिंग को लेकर शुक्रवार को दो बस संचालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, छिनतई और धमकी देने का आरोप लगा दिया। घटना के बाद बस स्टैंड में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। नवल बस के संचालक राकेश कुमार राय ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर रणधीर सिंह की बस निर्धारित समय से अधिक देर तक खड़ी थी। इससे पीछे खड़ी अन्य बसों की टाइमिंग प्रभावित हो रही थी। उन्होंने बताया कि मेरे भाई ने जब बस के पास जाकर केवल इतना कहा कि समय हो गया है और बस को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी रणधीर सिंह और उनके समर्थक आक्रामक हो गए। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, गले से चेन छीन ली गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।वहीं, रणधीर सिंह न...