आजमगढ़, मार्च 1 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसव के फुलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार की दोपहर सवारी बैठाने को लेकर दो कार चालकों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने कार चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पर जाते समय रास्ते में फायर भी किया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी बबलू कुमार वाहन चालक है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैक्सी चलाता है। रविवार की दोपहर में टैक्सी लेकर फुलरिया टोल प्लाजा के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। बबलू कुमार ने आरोप लगाया कि इस दौरान दूसरा टैक्सी चालक अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का निवासी आ गया। पहले सवारी बैठाने को लेकर विवाद कर दिया। विरोध करने पर दूसरा कार चालक और उसके साथी बबलू कुमार पर हमला कर दिए। ...