गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। मीरगंज शहर में बुधवार को सवारी बैठाने के विवाद में दो ई-रिक्शा चालकों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक चालक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ई-रिक्शा चालक को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरानारायणपुर गांव निवासी फहीम अहमद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मीरगंज शहर में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान दूसरे ई-रिक्शा चालक ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.