देहरादून, जून 4 -- देहरादून। दून ऑटो-रिक्शा यूनियन ने रैपिडो ऐप के माध्यम से प्राइवेट बाइकों की ओर से अवैध रूप से सवारियां ढोने का विरोध कर परिवहन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ऑटो संचालकों का कहना है कि शहर में सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों का कमर्शियल इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे उनका वैध काम पूरी तरह ठप हो गया है। यूनियन के अनुसार, नियम ताक पर रखकर हो रहे इस अवैध संचालन से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवहन विभाग ने इन निजी बाइकों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...