सवारी ढोने वाले माल वाहनों, अवैध बसों पर चला हंटर
कौशाम्बी, मई 24 -- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग जिले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार की सुबह भी माल वाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों तथा अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 24 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो अवैध बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अवैध परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई का नेतृत्व एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल और पीटीओ डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने किया। रविवार को चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि कई माल वाहक वाहनों जैसे पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में नियमों को ताक पर रखकर सवारियां बैठाई गई थीं। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर यान अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत ऐसे 11 माल वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.