बरेली, मई 21 -- आंवला।ऑटो चालक ने सवारी उतारने को लेकर दुकानदार पर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के राजवीर ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से आंवला के मनौना धाम तक ऑटो चलाता है। 19 मई को वह सवारी लेकर आया था। आरोप है कि उसने एक दुकान से कुछ पीछे सवारी उतारी तो दुकानदार नाराज होने लगा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की, बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। दुकानदार ने जान से मारने की धमकी भी दी है। यह भी पढ़ें- सवारी उतारने को लेकर ऑटो चालक और दुकानदार में मारपीट यह भी पढ़ें- तगादा करने पर मारपीट और धमकी का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...