औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। मंडी समिति के सामने बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सवारियों से भरी रोडवेज बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हालात संभाले और यातायात सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार इटावा की ओर से सवारियां लेकर आ रही रोडवेज बस जैसे ही मंडी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर धीमी हुई, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ सवारियां सीट से उछलकर गिर पड़ीं। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बड़ा हादसा टलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली...