गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा के पास शुक्रवार की शाम को गाजीपुर से भरौली जा रही निजी बस 30 फीट गहरे पानी में पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। पास में मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद और राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृत युवक की पहचान भांवरकोल के मलिकपुर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप राय पुत्र शिव बच्चन राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज बस सर्विस की बस गाजीपुर से भरौली जा रही थी।

बस पलटने का कारण पखनपुरा मस्जिद के पास जाम के चलते दूसरे रास्ते से जाने के चक्कर में बस चालक बैक करने लगा। इसी दौरान एक गड्ढे में बस का पहिया चला गया ...