झांसी, मई 1 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। मऊरानीपुर से बेटी की विदाई के बाद घर आ रहे सवारियों से भरी टैक्सी बेकाबू होकर रास पहाड़िया के पास खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रतौसा निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी गुरुवार की रात एक विवाहघर से हुई थी। शुक्रवार को बेटी की विदाई के बाद घर की महिलाएं कपूरी (50) पत्नी गनेश, रश्मि (30) पत्नी शीलू गोस्वामी, गुड्डी (50) पत्नी खेमचंद्र, अनीता (35) पत्नी देवी शरण, शिवांशु बेटा शीलू गोवमी, उसका गौरव व विनय और हर्ष बेटा गोविंद्र दास सहित अन्य टैक्सी में सवार होकर गांव रतौसा घर आ रहे थे। जैसे ही चालक टैक्सी लेक...