बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। दिल्ली जाने वाली एसी बस ने यात्रियों को परेशान किया। यात्री कम होने के चलते चालक ने बस नहीं चलाई। बस को निरस्त कर दिया। तीसरी बस में कहीं बैठा गया। यात्रियों ने बस की खस्ता हालत में नाराजगी भी जताई। हंगामा किया तो कहीं तीन घंटे इंतजार के बाद बस रवाना हुई। यात्री अनिल सिंह तोमर, विजय, राकेश आदि ने बताया, बुधवार की शाम सात बजे बस सेटेलाइट से चलनी थी। बस में सवारियों को बैठाया गया। 18 सवारी होने पर सात बजे बस निरस्त कर दी गई। सवारियों को बस से उतार दिया। कहा गया, दूसरी बस में ले जाया गया। दूसरी बस में चढ़े तो परिचालक ने कहा दिया, यह बस अभी नहीं जाएगी। यात्रियों ने हंगामा कर दिया गया। इसके बाद तीसरी बस में बैठाया गया। तीन घंटा इंतजार के बाद 26 सवारियां होने पर बस को चलाया गया। यात्रियों का आरोप था, बस की बहुत ही खस...