नैनीताल, मई 20 -- नैनीताल। तल्लीताल से चार सवारियां लेकर मल्लीताल जा रहा एक ई-रिक्शा बुधवार को मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप मोड़ते समय पलट गया। हादसे में बेलुवाखान निवासी प्रमोद कुमार और तल्लीताल निवासी हरीश चंद्र घायल हो गए। जबकि अन्य दो यात्री बाल-बाल बच गए। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। लोगों ने प्रशासन से ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती और नियमित निगरानी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...