नई दिल्ली, जनवरी 21 -- डूंगरी बांध निर्माण रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को सवाई माधोपुर जिले में बड़ा बवाल हो गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका तो नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया, जिससे लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। डूंगरी बांध रद्द करो संघर्ष समिति के आह्वान पर सवाई माधोपुर और करौली जिले के 76 गांवों के लोग डूंगरी बांध निर्माण के विरोध में एकजुट हुए थे। कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर रैली के रूप में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय था। इसके लिए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित अजनोटी गांव में दोपहर 12 बजे आम सभा रखी गई थी। ...