चंदौली, सितम्बर 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव रत्नेश पाठक ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सवर्ण समाज सभी दलों के लिए आंख की किरकिरी बन गया है। राजनीतिक पार्टियां वोट और तुष्टीकरण में इतनी मदहोश हो गई हैं कि उन्हें ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ, शेख, पठान जैसी सामान्य वर्ग की जातियों के मान-सम्मान और सुरक्षा का कोई भान नहीं है। वे रविवार को शेर मारूफपुर में आयोजित सवर्ण समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे。 यह भी पढ़ें- यूजीसी वापसी की मांग को सवर्ण समाज के लोगों ने भरी हुंकार सवर्णों के मुद्दे उन्होंने कहा कि यूजीसी, एससी/एसटी कानून सहित कई ऐसे काले कानून भाजपा सरकार ला रही है जो सवर्णों की आने वाली पीढ़ी के लिए विनाशक सिद्ध होंगे। सरकार अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सवर्णों को गड्ढे में धकेल रही है। उ...