अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले, जीतेन्द्र झा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने एकजुट होकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रोफेसर क्रांति कुंवर एवं रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम महानता और वीरता के प्रतीक हैं, जिनका उल्लेख रामायण, महाभारत और कल्कि पुराण में मिलता है। वे हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि परशुराम जयंती वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर मारवाडी ब्राह्मण समाज ने के निकाली पदयात्रा त्रेता युग में इसी दिन ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के यहां ...