शामली, जनवरी 28 -- बुधवार को शहर के एमएसके रोड पर स्वर्ण समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे यूसीजी बिल का विरोध किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरूवार को शामली कलक्ट्रेट में यूसीजी बिल के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बुधवार को शहर के एमएसके रोड पर आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों, किसान संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए ठाकुर पूरन सिंह व ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित नीति में जाति आधारित प्रावधानों से विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सामाजिक विभाजन बढ़ेगा। शैक्षणिक संस्थान ऐसे स्थान हैं, जहां विभिन्न समुदायों के छात्र समानता, सहयोग और आपसी समझ के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन जाति आधारित व्यवस्था से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.