मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- स्थानीय स्तर पर आयोजित सवर्ण समाज की एक बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों ने सरकार की नीतियों और हालिया कानूनी संशोधनों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता चन्द्र मुकुट शर्मा एवं सुरेंद्र बंसल ने की, संचालन प्रदीप राणा ने किया। बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी है, कानून हमारे ही खिलाफ बनाया गया है। अब पार्टी को सुधारना होगा। विकास गुप्ता ने कहा कि अब पार्टी को वोट नहीं करना है। अध्यक्षता कर रहे चन्द्र मुकुट शर्मा ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा यदि हम अपने अधिकारों के लिए नहीं जागे, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। पार्टी में हमारी बात ही नहीं सुनी जाती, तो हम वहां कैसे रह सकते हैं । वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.