धनबाद, जून 29 -- कतरास फोरलेन स्थित एक निजी धर्मशाला भवन में रविवार को ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार एवं कायस्थ समाज के संयुक्त तत्वावधान में सवर्ण समाज की आमसभा हुई। इसमें समाज की एकता, संगठन के विस्तार, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों का एक मंच पर आना आवश्यक है। सभा में सामाजिक मुद्दों पर समय-समय पर विचार-विमर्श व जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। सभा की अध्यक्षता काली सिंह ने की, जबकि संचालन मुकेश राय एवं रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- कैंडल मार्च निकाल भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि इस दौरान बाघमारा कमेटी गठित की गई। इसमें रंजीत सिंह और मुकेश राय को मुख्य संरक्षक, अनुज सिंह को अध्यक्ष, पिंटू महथा...