सवर्ण समाज का 23 सितंबर को होगा व्यापक पैदल मार्च
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थित गुड़ मंडी में सवर्ण समाज के संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने की। इस दौरान यूजीसी को वापस लेने, एससी/एसटी प्रावधानों को हटाने तथा आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे टाउन हॉल से जिलाधिकारी कार्यालय तक एक व्यापक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी से सहभागिता की अपील की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूजीसी एक्ट रद्द करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.