सुल्तानपुर, जून 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में सोमवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से आयोजित सभा में सवर्ण समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद हुई। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज धवरैय्या का कार्यकर्ताओं ने तलवार, अंगवस्त्र और भगवान राम दरबार का चित्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा, आरक्षण, सामाजिक सम्मान और सनातन संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर संगठन का पक्ष रखते हुए समाज से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजहित के मुद्दों को लेकर परिषद लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। सभा में मौजूद लोगों ने संगठन की विचारधारा के समर्थन में एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड मेजर पंडित गौरीशंकर शर्मा फौजी, अमित उपाध्याय, रमेश तिवारी, कुसुम...