अररिया, मार्च 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सवर्ण एकता मंच के नेताओं द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीओ अभय कुमार तिवारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) 2026 द्वारा लिए गए निर्णय पर चिंता जताते हुए कहा गया कि यह फैसला सामाजिक समरसता को कमजोर कर सकता है और समाज में संघर्ष की स्थिति को व्यापक रूप से बढ़ा सकता है। नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से समाज में गहरी खाई पैदा होने की आशंका है। इसके साथ ही देशभर में इस कानून को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे संबंधित वर्ग के छात्रों का शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य प्रभावित होने की संभावना बन गई है। ज्ञापन में यूजीसी कानून को वापस लेने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससी-एसटी कानून में संशोधन करने, भेदभाव को सम...