हजारीबाग, मार्च 2 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के क्षत्रिय धर्मशाला में सवर्ण एकता मंच ने होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में बरही, बरसोत, खेरौन, कटियोन, बरहीडीह, गौरियाकरमा, करसो, डुमरडीह समेत अनेक गांवों के लोग शामिल थे। समारोह की अध्यक्षता कामेश्वर सिंह और संचालन सोनू कुमार पांडेय ने किया। समारोह का शुभारंभ मां भारती व मां भवानी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। होली समारोह में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर एक से बढ़कर एक परंपरागत फगुआ गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...