हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता सोमवार को शहर के पुराना समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।धरना में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए और यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के प्रस्तावित नियमों से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। धरना में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर काफी देर तक नारेबाजी होती रही और सरकार से नियम वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में सीडी सिंह, मुकेश रंजन, सयोंजक सवर्ण एकता मंच, बप्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.