गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सवर्ण एकता मंच की एक बैठक शनिवार को बोड़ो स्थित ब्रह्मर्षि भवन में हुई। अध्यक्षता गौरी शंकर सिंह ने की। बैठक में 02 मार्च को मंच का होली मिलन समारोह आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में होली मिलन समारोह में सवर्ण समाज के सभी लोगों को आमंत्रित करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सभी लोगों की समुचित भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सवर्ण समाज की ओर से नगर निगम गिरिडीह के नव निर्वाचित मेयर एवं सभी वार्ड पार्षदों को बधाई दी गई। बैठक में दीपक उपाध्याय, संतोष कुमार पांडेय, अभय कुमार देव, गौतम कुमार सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा, मैनेजर प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, समित देव, जय प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, प्रमोद राय, अनुराग कुमार, प्रभात कुमार पांडेय, पंकज पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्द...