हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। यूजीसी के नए कानून के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर काला कानून वापस लेने की मांग की। सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडे के आवाहन पर बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोथावा, बेनीगंज और प्रताप नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता हरदोई जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वर्ण आर्मी नेताओं ने नए यूजीसी कानून को "काला कानून" बताते हुए आरोप लगाया कि इससे जाति-पात और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.