आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक सोनू के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सवर्ण समाज के हितों एवं सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले संगठन के पदाधिकारियों की इस प्रकार गिरफ्तारी से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिना स्पष्ट एवं पारदर्शी कारण के किसी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जाना उचित नहीं है। विरोध प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राकेश पाठक, संदीप सिंह, आलोक सिंह, डीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.