मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सवर्ण आयोग, बिहार के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को बीआरए बिहार विवि के रसायनशास्त्र विभाग का दौरा किया। उन्होंने विभाग के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का जायजा लिया तथा विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. नवेदुल हक सहित सभी शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। कहा कि रसायनशास्त्र विभाग से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने इसी विभाग से अध्ययन किया और बाद में प्रोफेसर के रूप में अध्यापन भी किया। लंबे समय बाद विभाग में आने पर उन्होंने अपने छात्र जीवन एवं अध्यापन काल की स्मृतियों को साझा किया। मौके पर विभाग के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। ...