नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- तेलंगाना में कराए गए सामाजिक-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट में पाया गया है कि सामान्य वर्ग की जातियों के मुकाबले अनुसूचित वर्ग तीन गुना पिछड़ा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सवर्ण जातियों के मुकाबले पिछड़े वर्ग की जातियां 2.7 गुना पिछड़ी हैं। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पी. प्रभाकर ने कहा कि राज्य में एक बैकवर्ड इंडेक्स स्कोर तैयार किया गया है। इसके अनुसार यदि किसी समाज का इंडेक्स में स्कोर ज्यादा है तो इसका अर्थ है कि वह ज्यादा पिछड़ा हुआ है। मंत्री ने कहा कि राज्य में कुल 135 ऐसी जातियां हैं, जो काफी पिछड़ी हैं। इन जातियों की कुल आबादी राज्य में 67 फीसदी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 'डक्काल' जाति सबसे ज्यादा पिछड़ी पाई गई है, जबकि उसका इंडेक्स में स्कोर 116 पाया गया है। वहीं राज्य की सबसे अग्रणी जाति 'कापू'...