अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधनगर व पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को रामघाट रोड पर प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सवर्णों का विरोध व उत्पीड़न कर रही है। खासकर ब्राह्राण समाज भाजपा के निशाने पर है। घूसघोर पंडत फिल्म बिना सेंसर बोर्ड के पास किए रिलीज नहीं की गई। समाजवादी पार्टी भाजपा के कृत्यों की निंदा करती है। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधनगर व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा षडयंत्र करती है। समाज में सर्वण लोगों को अपमानित करने का काम भाजपा कर रही है। कहा कि घूसघोर पंडत फिल्म की शीर्षक केवल आपत्तिजनक नहीं है बल्कि अपमानजनक भी है। सेंसर बोर्ड भाजपा के हाथ में है। ऐसी फिल्में बननी नहीं चाहिए और बन गईं तो उनको रिलीज नहीं करने देना चाहिए। भाज...