महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा क्षेत्र के बड़हरा चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में धुरिया गोंड समाज की ओर से सवनही पूजा एवं गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड के नेतृत्व में हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर बड़ादेव का स्मरण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में धुरिया नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने धुरिया नृत्य प्रस्तुत कर गोंडी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई। नृत्य और पारंपरिक आयोजन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान गोंडी धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सवनही पूजा पुजारी जयगंधी धुर्वा, सोमन धुर्वा और सो...