जहानाबाद, जनवरी 2 -- मेहन्दिया, एक संवाददाता। प्रखण्ड के सवजपुरा ग्राम निवासी ओमप्रकाश वत्स को जल संसाधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र से समानित किया गया है। ओमप्रकाश वत्स राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय औरंगाबाद में सहायक प्राध्यापक हैं। यह सम्मान उन्हें एनआईटी, पटना में आयोजित वेटलैंड एवं जल संसाधन सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम अंतर्विषयक अध्ययन, जल शासन, नीति, सामाजिक- हाइड्रोलॉजी एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके शोध पत्र स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग ऑफ़ एक्सट्रीम रेनफॉल फ़ॉर पटना, बिहार, इंडिया: अ कंपेरेटिव इवैल्यूएशन ऑफ़ प्रोबैबिलिटी डिस्ट्रिब्यूशन्स एंड गुडनेस-ऑफ़-फिट टेस्ट्स यूज़िंग एचईसी-एसएसपी के लिए प्रदान किया गया। इस शोध में पटना शहर के लिए अत्यधिक वर्षा के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.