पिथौरागढ़, जून 12 -- पिथौरागढ़। सल्ला चिंगरी में पशुपालन विभाग ने सचल पशु चिकित्सा शिविर लगाया। शुक्रवार को डिप्टी सीवीओ डॉ. लाल सिंह सामंत ने बताया कि शिविर में 32 पशुपालकों के 47 बड़े पशु और 15 छोटे पशुओ की जांच कर दवा वितरित की। इस दौरान ग्रामीणों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा है। यहां डॉ. प्रेमलता बसेड़ा, पशुधन सहायक दुर्गा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...