उरई, जून 12 -- उरई। जिला हमीरपुर के लोधीपुरा गांव की विवाहिता की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। अचेत हालात में परिवार के लोग उसे उरई मेडिकल कॉलेज लाए थे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को जिला हमीरपुर के लोधीपुरा गांव के दिनेश अहिरवार की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति ने सल्फास खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी पाकर ज्योति के मायके पक्ष ...