प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का निवासी मेवा लाल की 52 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने शुक्रवार रात सल्फास की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। उधर देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कोट का पुरवा गांव में 23 वर्षीय रंजन पटेल ने भी शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उससे भी मेडिकल कॉलेज ले आया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कालेज कर्मियों ने उसके मुंह के झाग का नमूना जांच के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.