मेरठ, मई 23 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक की पहचान माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी 66 वर्षीय राजेश अवस्थी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कुछ काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात दस बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह शालू बेकरी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह भी पढ़ें- शिक्षक के घर में किराएदार रेस्टोरेंट कर्मी का पंखे से लटका मिला शव ब्रह्मपुरी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान राजेश अवस्थी के रूप में हुई। घटनास्थल से स...